लाडली बहना योजना 5 मार्च को लॉंच, रजिस्ट्रेशन फॉर्म केसे मिलेगा,

लाडली बहना योजना: मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी 2023 में Ladli Behna Yojana नामक एक नई योजना की घोषणा की है। लाडली बहना योजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक सरकारी योजना है। मुख्यमंत्री ने “लाडली बहना योजना” के माध्यम से राज्य में गरीब लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद करने की योजना बनाई है। सरकार ने अगले 5 साल में इस योजना में 60 हजार करोड़ रुपए तक खर्च करने का ऐलान किया है।


लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 5 बर्ष में 60000 करोड़ की राशि पात्र बहनों के बीच आबंटित किया जाएगा।
  • निम्न बर्ग के साथ साथ मध्यम बर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
  • Ladli Bahana Yojana के तहत हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • यदि महिला बुजुर्ग (60 वर्ष से अधिक आयु) है तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना की ₹600 के साथ इस योजना के ₹400 भी दी जाएगी।
  • योजना से मिलने वाली धनराशि मध्य प्रदेश की लाडली बहना की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी।
  • ऑफलाइन तरीकों से आसान पंजीकरण प्रक्रिया।
  • हर लाडली बहन योजना लाभार्थी के खाते में हर महीने की 10 तारीख को पैसा पहुंच जाएगा।
  • इस योजना से मध्य प्रदेश की बहनें आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
  • फॉर्म होली ओर रंगपंचमी के बाद 15 मार्च से अप्रैल 2023 के अंत तक भरे जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के चयनित उम्मीदवारों को हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक खाते में 1000 रुपये मिलेंगे।

लाडली बहना योजना की पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बहनें ही ले सकते हैं।
  • 23 से 60 वर्ष तक आयु की महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • मध्य प्रदेश की गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला Ladli Behna Yojana के पात्र होंगे।
  • बहन के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से कम हो।
  • आपके पास 5 एकड़ से कम जमीन और आमदनी ढाई लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • मध्यप्रदेश सरकार के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी लाडली बहना इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।

लाडली बहना योजना का फॉर्म केसे डाउनलोड करे

  • फॉर्म भरने की सारी जानकारी हमने हमारे YOUTUBE चैनल पर डाल दि है, जा कर देख लेवे

फॉर्म यंहा से download करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *